Top News

किस राज्य में सबसे ज्यादा रेलवे स्टेशन? महाराष्ट्र-पश्चिम बंगाल तो टॉप-3 में भी नहीं
Sanjeev Kumar | May 6, 2026 10:24 PM CST

देश के सबसे ज्‍यादा रेलवे स्‍टेशन वाले टॉप-3 राज्‍यों में महाराष्‍ट्र नहीं है.

भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है. हर दिन लाखों यात्री सफर करते हैं और 13 हजार से अधिक ट्रेनें चलती हैं. रेलवे सिर्फ भारतीयों को रोजगार ही नहीं देता, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी रफ्तार देता है. यही वजह है कि इसे भारत की लाइफलाइन भी कहा जाता है. देश के अलग-अलग राज्यों में रेलवे स्टेशन की संख्या भी अलग-अलग है.

देश के कुछ चुनिंदा राज्यों के पास सबसे ज्यादा रेलवे स्टेशन होने का रिकॉर्ड है. दिलचस्प बात है कि सबसे ज्यादा रेलवे स्टेशन वाले टॉप 3 राज्यों में न तो महराष्ट्र है और न ही पश्चिम बंगाल. जानिए, किस राज्य में हैं सबसे ज्यादा रेलवे स्टेशन.

उत्तर प्रदेश का लखनऊ जंक्शन.

उत्तर प्रदेश है टॉप पर

देश में सबसे ज्यादा रेलवे स्टेशन वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश टॉप पर है. यहां 1100 से ज्यादा रेलवे स्टेशन हैं. अधिक जनसंख्या और ज्यादा शहरों के कारण यहां रेलवे स्टेशन की संख्या में भी ज्यादा है. यहां के प्रमुख स्टेशन में प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, गोरखपुर और लखनऊ शामिल हैं. गोरखपुर जंक्शन में दुनिया का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफॉर्म है, जिसकी लम्बाई 1366 मीटर है.

Jaipur Junction

राजस्थान का जयपुर जंक्शन.

दूसरे पायदान पर कौन?

राजस्थान इस मामले में दूसरे पायदान पर है. यहां 700+ रेलवे स्टेशन है. क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान उत्तर पश्चिमी रेलवे क्षेत्र में फैले विशाल रेल नेटवर्क का केंद्र है. भौगोलिक रूप से बड़ा होने के कारण यहां रेलवे स्टेशनों का बड़ा नेटवर्क है. यहां बड़ी संख्या में देश-दुनिया के पर्यटक भी पहुंचते हैं.

Bhopal Junction

मध्य प्रदेश का भोपाल जंक्शन.

मध्य प्रदेश तीसरे नम्बर पर

526 रेलवे स्टेशनों के साथ मध्य प्रदेश तीसरे नम्बर पर है. भारत का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के पास रेल कनेक्टिविटी का बड़ा नेटवर्क है, जिसमें पश्चिम मध्य रेलवे और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहित कई जोन्स में फैले 526 रेलवे स्टेशन हैं. यहां के प्रमुख रेलवे स्टेशन में भोपाल जंक्शन, इंदौर जंक्शन, ग्वालियर और जबलपुर शामिल हैं.

Chhatrapati Shivaji Terminus Maharashtra

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT).

महाराष्ट्र चौथे पायदान पर

घनी शहरी आबादी और मजबूत इंडस्ट्री के कारण रेलवे नेटवर्क महाराष्ट्र का आधार है. यहां 500 से ज्यादा रेलवे स्टेशन हैं. अकेले अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 126 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जो इसके नेटवर्क को विशाल आकार देता है. यहां के प्रमुख स्टेशनों में मुंबई सीएसएमटी, पुणे और नागपुर शामिल हैं.

Howrah Railway Station West Bengal

पश्चिम बंगाल का हावड़ा जंक्शन.

पांचवे नम्बर पर कौन?

रेलवे स्टेशनों की संख्या के मामले में पांचवे नम्बर पर पश्चिम बंगाल है. यहां कुल रेलवे स्टेशनों की संख्या 450 से अधिक है. पश्चिम बंगाल के 94 रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन स्कीम के जरिए पुनर्विकास किया जा रहा है. हावड़ा जंक्शन भारत के सबसे व्यस्त और सबसे पुराने स्टेशनों में से एक है.

हाइटेक होता रेलवे

भारतीय रेलवे बदलाव के दौर से गुजरने के साथ हाइटेक भी हो रहा है. वंदे भारत जैसी सेमी-हाईस्पीड ट्रेनें चलाई जा रही हैं. स्टेशन री-डेवलपमेंट काम तेजी से चल रहा है. कई रेलवे स्टेशनों में इसका असर भी दिख रहा है. यही नहीं, कवच जैसी सुरक्षा तकनीक ट्रेनों का हिस्सा बनाई गई है और बुलेट ट्रेन भारतीय रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट है.

यह भी पढ़ें:न चेन्नई, न मैसूर, भारत का कौन सा शहर है डोसा की राजधानी?

अंकित गुप्ता

अंकित गुप्ता

नवाबों के शहर लखनऊ में जन्‍मा. डीएवी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से MBA. लिखने की चाहत और खबरों से आगे की कहानी जानने का जुनून पत्रकारिता में लाया. 2008 में लखनऊ के पहले हिन्‍दी टेबलॉयड ‘लखनऊ लीड’ से करियर से शुरुआत की.

फीचर सेक्‍शन में हाथ आजमाया. फ‍िर बाबा गोरखनाथ के नगरी गोरखपुर से दैनिक जागरण के आइनेक्‍स्‍ट से जुड़ा. शहर की खबरों और हेल्‍थ मैगजीन में रिपोर्टिंग के लिए 2013 में राजस्‍थान पत्र‍िका के जयपुर हेडऑफ‍िस से जुड़ा. यहां करीब 5 साल बिताने के बाद डिजिटल की दुनिया में नई शुरुआत के लिए 2018 में दैनिक भास्‍कर के भोपाल हेड ऑफ‍िस पहुंचा.रिसर्च, एक्‍सप्‍लेनर, डाटा स्‍टोरी और इंफोग्राफ‍िक पर पकड़ बनाई. हेल्‍थ और साइंस की जटिल से जटिल खबरों को आसान शब्‍दों में समझाया. 2021 में दैनिक भास्‍कर को अलविदा कहकर TV9 ग्रुप के डिजिटल विंग से जुड़ा.फ‍िलहाल TV9 में रहते हुए बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर ‘नॉलेज’ सेक्‍शन की कमान संभाल रहा हूं. एक्‍सप्‍लेनर, डाटा और रिसर्च स्‍टोरीज पर फोकस भी है और दिलचस्‍पी भी.Read More
google button


READ NEXT
Cancel OK